कोरबा | गेवरा क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। आम उपभोक्ता जहां गैस की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं कि कंज्यूमर सोसाइटी द्वारा संचालित गैस डिस्ट्रीब्यूटर उपभोक्ताओं को गुमराह कर रहा है।
बताया जा रहा है कि डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा -बार यह कहा जा रहा है कि “गैस की गाड़ी नहीं आ रही है”, जिसके कारण सिलेंडर की सप्लाई बाधित है। लेकिन सूत्रों की मानें तो हकीकत कुछ और ही है।गैस की कृत्रिम किल्लत दिखाकर सिलेंडरों को ब्लैक में ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। जरूरतमंद उपभोक्ताओं को जहां लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कुछ लोगों को मोटी रकम लेकर तुरंत सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के कामकाज पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। कई घरों में चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और लोग परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि ब्लैक मार्केटिंग की पुष्टि होती है तो संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर पर सख्त कार्रवाई की जाए।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या गैस की कमी सच में है या फिर यह सिर्फ मुनाफाखोरी का खेल?अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर उपभोक्ताओं की परेशानी यूं ही जारी रहती है।

