कोरबा/दीपका। क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम भक्तों द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया जा रहा है। 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली इस शोभा यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

आयोजकों ने बताया कि यह पावन अवसर न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक भावनाओं को मजबूत करने का भी माध्यम है। शोभा यात्रा में भक्ति, श्रद्धा और जोश का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।

यह शोभा यात्रा समलाई मंदिर से शाम 4 बजे प्रारंभ होकर पेट्रोल पंप झाबर मार्ग होते हुए बजरंग चौक, दीपका तक निकलेगी। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, झांकियां और धार्मिक आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन आयोजन को भव्य एवं सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!