Oplus_16908288

कोरबा। एसईसीएल गेवरा खदान में चालक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण में पीड़ित बहुरन दास कंवर ने दीपका थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान प्रियेश दुबे, शिव बंजारे समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि शिफ्ट वाहन में सवार आरोपियों ने उन्हें घेरकर बुरी तरह पीटा और डंपर से कुचलने की धमकी दी।इस मामले में खदान प्रबंधन द्वारा घटनास्थल के CCTV फुटेज भी दीपका पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम की जांच में मदद मिलने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, जिस शिफ्ट वाहन में आरोपी सवार थे, वे सभी 240 टन डंपर के ऑपरेटर बताए जा रहे हैं। खदान क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि अत्यधिक ओवरटाइम मिलने के कारण कुछ ऑपरेटरों के हौसले बुलंद हो गए हैं। प्रोडक्शन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होने के चलते वे कथित रूप से अहंकार में अन्य कर्मचारियों पर दबाव बनाते और डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।

घटना के बाद खदान क्षेत्र में कर्मचारियों के बीच आक्रोश का माहौल है। कर्मचारियों ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर कार्यस्थल पर सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया जाए।फिलहाल दीपका पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!