कोरबा। दीपका थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी कृष्णकांत जायसवाल सुभाष नगर दीपका के खिलाफ बीएनएस की धारा 369 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने साथ जीवन बिताने के कई वादे किए थे, लेकिन जब उसने विवाह करने का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया और शादी से साफ इनकार कर दिया।
इसके बाद पीड़िता ने दीपका थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

