कोरबा। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 57वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सीआईएसएफ इकाई एसईसीएल, बिलासपुर द्वारा गेवरा लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परेड, शस्त्र कौशल प्रदर्शन और योग प्रदर्शन ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम के दौरान बल सदस्यों को शुभकामनाएं देने और उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सीआईएसएफ उपमहानिरीक्षक श्री निर्विकार एवं वरिष्ठ कमांडेंट डॉ. नागेंद्र कुमार झा के मार्गदर्शन में “बड़ाखाना” का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी और जवान शामिल हुए।

इस अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग, कोरबा कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, दर्री सीएसपी श्री विमल कुमार पाठक, एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अरुण कुमार त्यागी, महाप्रबंधक ऑपरेशन श्री एन. के. साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने सीआईएसएफ के जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में सीआईएसएफ के सभी बल सदस्यों को बधाई देते हुए बल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने सीआईएसएफ को एक उत्कृष्ट और अनुशासित बल बताते हुए देश के विकास और सुरक्षा में इसके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की।कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

सीआईएसएफ के बल सदस्यों द्वारा प्रस्तुत इन कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!