कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की गई हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गोपाल यादव को महामंत्री (ग्रामीण) तथा गुलशन जायसवाल को जिला सचिव (ग्रामीण) पद पर मनोनीत किया गया है।


दोनों नेताओं की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।


नवनियुक्त गोपाल यादव और गुलशन जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रियता के साथ कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!