कोरबा/हरदीबाजार।ग्राम मुड़ापार अंतर्गत हरदीबाजार में शनिवार शाम करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया।
तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने एक घर की दीवार तोड़ते हुए भीतर खाना बना रही 25 वर्षीय महिला शशि सूर्यवंशी को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर घर में जा घुसा, जिससे महिला की मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों की माने तो ट्रक/ट्रेलर का मालिक आवेज मेमन बताया जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बलौदा–हरदीबाजार मार्ग पर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
ग्रामीणों ने दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत जारी थी।

