गेवरा/दीपका।12 फरवरी 2026 को आयोजित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता के पश्चात साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस, गेवरा क्षेत्र द्वारा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।
संगठन के अध्यक्ष डी. के. मिश्रा ने जारी बयान में संयुक्त ट्रेड यूनियन के साथियों, गेवरा क्षेत्र एवं गेवरा परियोजना के श्रमिकों, ठेका श्रमिकों के श्रमवीरों तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका के सदस्यों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।
उन्होंने कहा कि सभी साथियों ने अपना अमूल्य समय, अथक प्रयास और पूर्ण समर्पण के साथ हड़ताल को सफल बनाने में योगदान दिया।उन्होंने उन सभी सहयोगियों का भी आभार जताया, जिन्होंने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से आंदोलन को समर्थन प्रदान किया।
साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए दीपका पुलिस बल, सुरक्षा अधिकारियों, सीआईएसएफ के जवानों तथा प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और पोर्टल न्यूज़ से जुड़े प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।
संगठन की ओर से कहा गया कि श्रमिक एकता और अनुशासन के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

