विद्युत कर्मचारी संघ (फेडरेशन) इंटक की कोरबा पश्चिम शाखा में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम निर्णय लिया गया है।
संघ द्वारा जारी पत्र के अनुसार सीएसपीडीसीएल कोरबा में कार्यरत लाइन अटेंडेंट-2 श्री परमानंद राठौर को जिला कोरबा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष राम इकबाल सिंह के हस्ताक्षरयुक्त पत्र के माध्यम से की गई है। पत्र में उल्लेख है कि संघ को आशा है कि श्री राठौर संगठन के प्रति ईमानदारी, निष्ठा एवं कर्मठता से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और कर्मचारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
संघ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है। साथियों ने श्री राठौर को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

