कोरबा। सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में श्री निर्विकार, उप महानिरीक्ष के कुशल नेतृत्व में भव्य मिलेट्स मेले का सफल आयोजन किया गया।
इस मेले का उद्देश्य मिलेट्स (श्रीअन्न) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना रहा।
मेले में मिलेट्स से निर्मित विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
गेवरा, दीपका एवं कोरबा से बड़ी संख्या में लोगों ने मेले में पहुंचकर मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद लिया तथा इनके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी प्राप्त की।
मेले में पधारे मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य गणमान्यजनों ने भी मिलेट्स से बने अनेक व्यंजनों का स्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा उपस्थित जनसमूह को मिलेट्स के नियमित सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों—जैसे बेहतर पाचन, मधुमेह नियंत्रण एवं समग्र स्वास्थ्य—के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सीआईएसएफ के जवानों एवं एसईसीएल के कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर श्री हरीश दुहन, सीएमडी बिलासपुर; श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक कटघोरा; श्री ए.के. त्यागी, महाप्रबंधक गेवरा; श्री एस.के. मिश्रा, महाप्रबंधक दीपका; श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, नगरपालिका अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सकारात्मक संदेश के साथ हुआ कि मिलेट्स को दैनिक आहार में शामिल कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाई जा सकती है।

सीआईएसएफ परेड ग्राउंड में भव्य मिलेट्स मेले का आयोजन पौष्टिक आहार व स्वास्थ्य जागरूकता का दिया गया संदेश।

