दीपका।नगर पालिका परिषद दीपका द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात राष्ट्रनेता स्वर्गीय माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन नगर के अटल परिसर स्थल पर किया गया।प्रतिमा का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल, पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संगीता साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित रहा। उनकी ओजस्वी वाणी, दूरदर्शी सोच, संवेदनशीलता और काव्यात्मक अभिव्यक्ति आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

वक्ताओं ने उनके ऐतिहासिक निर्णयों, राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और सुदृढ़ नेतृत्व शैली पर विस्तार से प्रकाश डाला।

नगरवासियों ने प्रतिमा स्थापना को दीपका के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को अटल जी के आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्षद, आम नागरिक तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!