कोरबा।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी की बहुप्रतीक्षित सूची जारी होते ही कोरबा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। कोरबा से दीपिका नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।
खास बात यह है कि प्रदेश कार्यकारिणी में पदाधिकारी के रूप में कोरबा से वे अकेली प्रतिनिधि हैं, जिससे जिले का मान और भी बढ़ गया है।प्रदेश संगठन द्वारा जारी सूची में भाजपा महिला मोर्चा कोरबा की जिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती प्रीति स्वर्णकार की नियुक्ति भी की गई है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा में कोरबा जिले को कार्यसमिति सदस्य के रूप में भी प्रतिनिधित्व मिला है। प्रदेश कार्यसमिति/आमंत्रित सदस्यों में शामिल कोरबा की प्रमुख महिलाएं—संजू देवी राजपूत – कोरबा महापौर (प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य)वैशाली रत्नपारखी – निवर्तमान महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता मिश्रा – कार्यसमिति सदस्य ज्योति पांडे – कार्यसमिति सदस्य सारिका यादव – विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश स्तर पर संतोषी दीवान को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यकर्ताओं ने इसे कोरबा की महिलाओं की मेहनत, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक सक्रियता का सम्मान बताया है।समर्थकों का कहना है कि संतोषी दीवान के अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से महिला मोर्चा को प्रदेश में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी, साथ ही कोरबा जिले की आवाज अब प्रदेश स्तर पर और प्रभावी ढंग से सुनी जाएगी। कुल मिलाकर—कोरबा के लिए यह नियुक्ति गौरव और गर्व का क्षण है, जिसने जिले को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश राजनीति में एक नई पहचान दिलाई है।

