कोरबा। आशीर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर में भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर संगोष्ठी एवं माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने उपाध्याय जी के अद्वितीय व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं।इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की केबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर अपने विचार रखे।
उन्होंने दीनदयाल जी की जीवनी और उनके आदर्शों को आज की आर्थिक नीतियों से जोड़ते हुए कहा कि स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन एवं विपणन से आत्मनिर्भरता की दिशा में देश उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी 2.0 के माध्यम से आम नागरिकों की क्रय शक्ति बढ़ी है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
आत्मनिर्भर भारत के विचार को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ऐसे आयोजन समय की मांग हैं।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।