सरायपाली। सरायपाली खुली खदान के प्रभावित गांव राहाडीह स्थित बुढ़ा देव स्थल पर 12 सितंबर 2025 को कोयला मजदूर पंचायत HMS की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरायपाली, दमिया, दुगुपथरा और तालापार सहित खदान प्रभावित क्षेत्रों के भूविस्थापित किसान और मजदूर बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यह आयोजन संगठन के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में केराझरिया जनपद सदस्य सत्यनारायण पैंकरा और दमिया के पूर्व सरपंच छत्रपाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन खदान प्रभावित लोगों की बहाली, वैकल्पिक रोजगार और किसानों को हुई फसल क्षति की भरपाई के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। जनपद सदस्य सत्यनारायण पैंकरा ने भरोसा दिलाया कि वे हर संभव संगठन के साथ खड़े रहेंगे। वहीं, पूर्व सरपंच छत्रपाल सिंह ने कहा कि यदि प्रभावितों की जायज मांगों को अनसुना किया गया तो बड़ा आंदोलन करने पर विचार किया जाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह तंवर ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मजदूरों और प्रभावित किसानों के हक की लड़ाई संगठन ने हमेशा लड़ी है और आगे भी जारी रखेगा।बैठक में सत्यनारायण मरावी, सत्येंद्र आयाम, रवि महंत, अशोक यादव, अशोक देवांगन, जितेंद्र साहू, कृष्णा, रामनारायण जायसवाल, राजेंद्र सिदार सहित सैकड़ों मजदूर और किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!