कोरबा/दीपका।दीपका नगर पालिका के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय बुगल कुमार दुबे के जन्मदिन के अवसर पर नगर में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस दौरान मनी कंचन केंद्र में स्वच्छता दीदियों को साड़ी वितरण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्योति नंद दुबे, भवदीप दुबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे, महामंत्री धरम तिवारी, मुकेश जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद ज्योति तिवारी, पार्षद सविता कंवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में सत्यम यादव, आनंद चौकसे, प्रशांत शर्मा, विकास सोनी, कुसुमलता केवट, सुभद्रा यादव, हनुमान जोशी, सोनू जायसवाल, अभिषेक तिवारी, मधु राठौर, धनसिंह यादव, अरुण शर्मा, लड्डन खान, संतोष रजवाड़े सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक भी शामिल हुए।

मित्र मंडली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने बुगल कुमार दुबे के समाजहित में उनके योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!