रायपुर।लंबे समय से चल रही अटकलों के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज सुबह राजभवन में सुबह 10:30 बजे आयोजित समारोह में तीन नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ लेने वालों में गजेन्द्र यादव,गुरु खुशवंत साहेब,राजेश अग्रवाल शामिल हैं। इसके साथ ही वे अब साय मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए हैं।
भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने भी पत्र जारी कर मंत्रिमंडल विस्तार की पुष्टि की है। इस विस्तार के बाद माना जा रहा है कि सरकार प्रशासनिक स्तर पर और मजबूती के साथ काम करेगी।