कोरबा, 13 अगस्त 2025।आज़ादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा जिला कोरबा द्वारा आयोजित ‘विशाल तिरंगा यात्रा’ ने आज शहर में देशभक्ति की लहर दौड़ा दी।

दोपहर 2:30 बजे घंटाघर ओपन थिएटर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर कोसाबाड़ी चौक तक पहुंची इस यात्रा में लगातार हो रही बारिश भी उत्साह को कम नहीं कर सकी।

हाथों में लहराते तिरंगे, गगनभेदी नारे, देशभक्ति गीत और अनुशासित कतारों में चलते हजारों लोग यह नजारा स्वतंत्रता दिवस का उल्लास पहले ही बिखेर रहा था।

मार्ग में सजाई गई भव्य झांकियों ने भारतीय संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और वीर सैनिकों की गाथा को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी तिरंगे की शान में कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे पूरे शहर में गूंजते रहे।

यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, संयोजक डॉ. राजीव सिंह, जोगेश लंबा, ज्योति नंद दुबे, देवेंद्र पांडे, अशोक चावलानी, पवन गर्ग, निकिता मुकेश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका राजेंद्र राजपूत, पार्षद अरुणीश तिवारी, पार्षद सुजीत सिंह, मनोज दुबे,मुकेश जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित सभी मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

साथ ही अनेक सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, स्कूली बच्चे, छात्र-छात्राएं और पूर्व सैनिकों ने भी भागीदारी निभाई।

भाजपा जिला अध्यक्ष का जोशीला संबोधन जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा—यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि कोरबा की आत्मा का प्रतिबिंब है। बारिश हमारे कदम नहीं रोक सकती, क्योंकि हमारे दिल में तिरंगे का सम्मान और देशभक्ति का ज्वार है। कोरबा ने हमेशा देश के सम्मान में एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाई है।

संयोजक डॉ. राजीव सिंह ने कहा—“इस यात्रा की सफलता कोरबा वासियों की देशभक्ति का प्रमाण है। बारिश में भी हजारों लोगों की भागीदारी तिरंगे के प्रति हमारी एकजुटता को दर्शाती है।

आयोजकों ने इस यात्रा को तिरंगे की शान, राष्ट्रीय एकता और कोरबा की अद्वितीय एकजुटता का प्रतीक बताया। मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा और पवन सिन्हा ने कहा कि यह ऐतिहासिक आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!