


दीपका – प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा” आह्वान और प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देश पर, भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका ने आज नगर में ऐतिहासिक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
इस यात्रा में नगरवासी, समाज के प्रमुख जन, व्यापारी बंधु, स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक हज़ारों की संख्या में शामिल हुए।

तिरंगे हाथों में लिए, कतारबद्ध पथ संचलन करते हुए, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की मनमोहक झांकियों के साथ नगर भ्रमण किया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा दीपका नगर तिरंगा मय हो गया।

इस यात्रा में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त फौजी जय प्रकाश शर्मा को सपत्नीक सम्मानित किया गया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे थाना प्रभारी साहू एवं पुलिस जवानों, यातायात पुलिस के नौजवानों का भी फूलमाला और श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे भाजपा मंडल दीपका प्रभारी नरेश टंडन पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शर्मा और हरीश थरवानी मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति संयोजक – मनोज कुमार दुबे सहसंयोजक एवं मंडल महामंत्री – धरम तिवारी उपाध्यक्ष – मुकेश जायसवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद – ज्योति तिवारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद – सुजीत सिंह पार्षद – सविता कंवर, विधायक प्रतिनिधि – नीलेश साहू अन्य प्रमुख – मन्नू राठौर, नेहरू नगर बतारी सरपंच राजू श्रोते, आनंद चौकसे विद्यालयों से योगदान –शासकीय हाई स्कूल दीपका की प्रिंसिपल कौशिक सरस्वती शिशु मंदिर गेवरा-दीपका के प्रिंसिपल पटवा,कल्चुरी पब्लिक स्कूल के संचालक भवनेंद्र डहरवाल,छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल झाबर के प्रिंसिपल अमित एवं स्काउट गाइड टीम,राधे विद्यापीठ झाबर के संचालक राधेश्याम मनहर,सेंट पीटर स्कूल दीपका की प्रिंसिपल ,रामकृष्ण पब्लिक स्कूल दीपका के संचालक धरम तिवारी तथा सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूर्व पार्षद कुसुम लता केवट, जिला उपाध्यक्ष उतरा कुंभकार, महामंत्री मीना सिन्हा, उपाध्यक्ष मधु राठौर, अनीता पटेल, हेमलता सोनी, किरण देवी, ज्योति सिंह, राधिका देवी, सुशीला देवी, यशोदा साहू, पूर्णिमा, कौशल्या, मधु प्रजापति, देवकुमारी तिवारी, सत्यभामा तिवारी, विमला सोनवानी, पार्वती देवांगन, रुक्मणी चंद्रा, सुनीता राठौर, संतेश्वरी महंत।

युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रशांत शर्मा, नवीन साहू, गौकरण कंवर, गजेंद्र राजपूत, निक्कू श्रीवास, सोनू जायसवाल, अभिषेक तिवारी, सौरभ शर्मा, दीपक दुबे, लड्डन खान, रिपक कुमार।

हरदी बाजार, नेहरू नगर, विजयनगर, झाबर और आसपास के क्षेत्रों से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक इस यात्रा में शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा दीपका नगर के इतिहास में देशभक्ति, एकता और संगठन शक्ति का अनुपम उदाहरण बनकर दर्ज हो गई।


