शाजी थामस

दीपका – हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा अभियान के तहत आज नगर पालिका परिषद दीपका में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली की शुरुआत नगर पालिका कार्यालय से हुई, जो प्रगति नगर होते हुए सेंट थॉमस चौक से नगर पालिका कार्यालय तक पहुंची। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।

नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत ने कहा – “यह रैली राष्ट्रभक्ति के उद्देश्य से निकाली गई है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक इस तरह के आयोजन लगातार जारी रहेंगे। तिरंगा यात्रा, संगोष्ठी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद परिवारों और उनके परिजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।”

वरिष्ठ पार्षद एवं प्रेसिडेंट इन काउंसिल मेंबर अरुणीश तिवारी ने कहा – “राष्ट्र प्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए हर घर में तिरंगा लहराना चाहिए। यह राष्ट्रीय पर्व है, इसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इस तिरंगा यात्रा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता, इंजीनियर मधुकर यादव, प्रियदर्शनी सोनी, पार्षद संतोष निराला, सुखसागर साहू, अविनाश सिंह, हिमांशु देवांगन, श्रीमती बुधवार देवांगन, श्रीमती शांति राजपूत, विशाल अग्रवाल, राधेश्याम सिंह, राजेंद्र साहू, मृत्युंजय चौबे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!