दीपका – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” आह्वान और “मोर तिरंगा – मोर अभिमान” अभियान के तहत आज भारतीय जनता पार्टी मंडल दीपका द्वारा मां समलाई दाई शक्ति केंद्र दीपका में शक्ति केंद्र स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां समलाई दाई मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की मनमोहक झांकियों के साथ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष गूंज उठे। तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए और हृदय में राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लिए बड़ी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए।
इस भव्य यात्रा के संयोजक भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनोज दुबे और सहसंयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी एवं मंडल महामंत्री धरम तिवारी रहे। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति तिवारी, पार्षद सविता कंवर, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं पार्षद सुजीत सिंह, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता पटेल, मधु राठौर, गौकरण कंवर सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।विशेष रूप से रामकृष्ण पब्लिक स्कूल दीपका की शिक्षिकाएं नीतू पांडे, मेघा तिवारी, ज्योति यादव, किरण यादव, रानी प्रजापति, नीलम और ज्ञान विज्ञान पब्लिक स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं आशीष साहू, चांद मैडम, सपना मैडम के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।इसके अलावा प्रमोद साहू, केवरा साहू, आकाश कंवर, अंकित जायसवाल, प्रेम प्रकाश केवट, अनमोल कंवर, सोन कुंवर साहू, राम बाई, ममता यादव, राधिका देवी, अनीता पटेल, रामेश्वरी सहित वार्ड की माताएं और युवा साथियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए संकल्प लिया। दीपका की यह तिरंगा यात्रा न केवल रंगों और जोश से भरपूर रही, बल्कि हर प्रतिभागी के दिल में देशभक्ति की नई ऊर्जा भर गई।