शाजी थामस
दीपका — दीपेश्वरी मंदिर के सामने मातृ छाया में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में सावन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों में पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।सांस्कृतिक रंग से सराबोर इस आयोजन में रेणुका राठौर को सावन क्वीन चुना गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच सांस्कृतिक उत्साह और सावन के पर्व को उत्सव की तरह मनाना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
