
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सौतेला पिता है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दीपका थाना क्षेत्र में रहने वाले 38 वर्षीय आरोपी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।
पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने बुधवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहली पत्नी उसकी हरकतों से परेशान होकर उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसने एक शादीशुदा महिला से शादी की, लेकिन वह भी उसे छोड़कर चली गई। पीड़िता अपने सौतेले पिता के साथ रहती थी और घर का काम करती थी।
आरोपी उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज भी करता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।