शाजी थॉमस

कोरबा, 9 जुलाई 2025 — भारतीय जनता पार्टी दीपका मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही रोहित राठौर को उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंहदेव जी के निर्देश और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी की सहमति से जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी ने दीपका मंडल के लिए नई टीम की घोषणा की।
रोहित राठौर को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के विकास और मजबूती का संकल्प दोहराया है।