Shaji Thomas
कोरबा, 9 जुलाई 2025 — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय किरण सिंहदेव जी के निर्देशानुसार और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय जी की सहमति से भाजपा जिला-कोरबा अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी द्वारा आदेश के बाद मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ने भाजपा दीपका मंडल के पदाधिकारियों की नई सूची घोषित की गई है।
घोषित सूची के अनुसार धरम लाल तिवारी और गुलशन ध्रुव को दीपका मंडल का महामंत्री बनाया गया है। वहीं मुकेश जायसवाल, मनोज दुबे, गोयल कंवर और रोहित राठौर को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा, श्रीमती सुमनलता गिलहरे, राधेश्याम पटेल, श्रीमती मधुरिमा सोलंकी और श्रीमती सावित्री यादव को मंत्री बनाया गया है। मंडल की कोषाध्यक्ष का दायित्व श्रीमती संगीता साहू को सौंपा गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी और नव नियुक्त मंडल के सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।
नवनियुक्त कार्यकारिणी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, और सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।