गेवरा दीपका/एसईकेएमसी इंटक के सभी सम्मानित सदस्यों ने दिनांक 8 जून 2025 को यूनियन कार्यालय, M/80 उर्जा नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। यह बैठक केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह की अध्यक्षता में गरिमामय रूप से सम्पन्न हुई।बैठक में गेवरा क्षेत्र के लिए अध्यक्ष पद पर डीके मिश्रा तथा महामंत्री पद पर जीवराखन सिंह चंद्रा को निर्विरोध चुना गया। साथ ही गेवरा परियोजना के लिए छंदराम राठौर को शाखा अध्यक्ष एवं अनिल कुमार राठौर को सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई।इसी क्रम में गेवरा क्षेत्रीय इकाई से श्री हरनाम सिंह कंवर को अध्यक्ष तथा दिनेश कुमार दुबे को सचिव के रूप में निर्विरोध चुना गया। सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठनात्मक एकता और श्रमिकों के हित में कार्य करने का आह्वान किया। डीके मिश्रा (अध्यक्ष, गेवरा क्षेत्र) एवं जीवराखन सिंह चंद्रा (महामंत्री, गेवरा क्षेत्र) ने भी समस्त साथियों को धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगे।समस्त साथियों द्वारा संगठन को नई दिशा देने एवं मजबूती प्रदान करने हेतु किए गए सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।