गेवरा दीपका।DAV पब्लिक स्कूल गेवरा में वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा के साथ ही विज्ञान संकाय (Science Stream) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष आर्यन थवाइत ने 432 अंक (86.4%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वे नगर निगम कोरबा में पदस्थ शचिन्द्र कुमार थवाइत के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
दूसरे स्थान पर दिव्यांशु वर्मा रहे, जिन्होंने 429 अंक (85.8%) अर्जित किए। वे केशरीलाल वर्मा के पुत्र हैं।
वहीं तीसरे स्थान पर आस्था तिवारी रहीं, जिन्होंने 417 अंक (83.4%) प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। वे छात्रा पत्रकार सुशील तिवारी की सुपुत्री हैं।
उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी चौथे स्थान पर अनुपमा सिंह ने 407 अंक (81.4%) प्राप्त किए, जबकि बिद्या कर ने 406 अंक (81.2%) अर्जित कर पाँचवां स्थान प्राप्त किया। छठे स्थान पर अनन्या वर्मा और श्रेयल गुप्ता संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने समान रूप से 403 अंक (80.6%) प्राप्त किए।दिवांशु देवांगन ने 394 अंक (78.8%) के साथ सातवां, डिम्पल राठौर ने 393 अंक (78.6%) के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। नवें स्थान पर हर्षिता सिंह रहीं, जिन्होंने 389 अंक (77.8%) अर्जित किए। दसवें स्थान पर पारस सिंह और सोनम साहू संयुक्त रूप से रहे, जिन्होंने 384 अंक (76.8%) प्राप्त किए।
विद्यालय की प्राचार्या सविता शर्मा ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उजले सपनों को साकार करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय परिसर में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है और सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।