Breaking

शाजी थॉमस

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरबा जिले के नए जिला अध्यक्ष के रूप में गोपाल मोदी की नियुक्ति की गई है। यह आदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देश पर जारी किया गया है।

अब तक कोरबा जिले में मनोज शर्मा जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। मनोज शर्मा का कार्यकाल कई कारणों से चर्चा में रहा, जिसमें सबसे प्रमुख यह रहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन भी नहीं कर सके। उनके कार्यकाल को लेकर संगठन के भीतर लगातार असंतोष की खबरें सामने आ रही थीं।

गोपाल मोदी के अध्यक्ष बनने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नए उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिले में भाजपा संगठन को नई गति मिलेगी और आगामी समय में संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जल्द ही गोपाल मोदी अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं और जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!