शाजी थॉमस
कोरबा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आयोग के अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व शक्ति, आस्था और साधना का प्रतीक है, जो हमें सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन एवं कल्याण की कामना की। दुबे ने कहा कि चैत्र नवरात्रि का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है और समाज में शांति, समृद्धि व एकता स्थापित करने की प्रेरणा प्रदान करता है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि नवरात्रि के दौरान सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाए रखें और शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना कर सुख-शांति की कामना करें।