शाजी थामस
दीपका। नगर पालिका क्षेत्र के सुभाष नगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गुरु चरण चौहान के घर का है, जहां चोरों ने अलमारी तोड़कर 35 हजार नगदी और कीमती 32 ग्राम आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार की रात भी सुभाष नगर निवासी पंकज कुमार सिंह के घर में चोरी का प्रयास किया गया था, लेकिन चोर अपने मंसूबों में नाकाम रहे।
दोनों मामलों की सूचना दीपका पुलिस को दे दी गई है।लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।