Breaking

शाजी थामस

दीपका – दीपका नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा ने उम्मीदों के विपरीत निर्णय लेते हुए संगीता राजेंद्र साहू को प्रत्याशी बनाया, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया। भारी बहुमत से जीत हासिल कर संगीता राजेंद्र साहू ने उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

चुनाव से पहले कई दावेदारों के नाम चर्चा में थे, लेकिन भाजपा संगठन ने कोरबा नगर निगम में हुए हालिया घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए एक रणनीतिक फैसला लिया। पार्टी द्वारा उठाए गए इस कदम को कार्यकर्ताओं और निर्वाचित पार्षदों का समर्थन मिला, जिससे दीपका नगर पालिका में भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई, और कांग्रेस सिर्फ 6 मतों पर सिमट गई।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष संगीता राजेंद्र साहू ने अपनी जीत को पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं,जनता और पार्षदों के सहयोग का परिणाम बताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे दीपका के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

भाजपा संगठन के इस निर्णय को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी में एक नई दिशा और ऊर्जा देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!