कोरबा: कोरबा नगर निगम क्षेत्र में सभापति पद के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने वाले नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा संगठन ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा संगठनात्मक सूत्रों के अनुसार, यह निष्कासन पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते किया गया है। भाजपा ने पहले ही हितानंद अग्रवाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नूतन सिंह ठाकुर ने पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाकर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसे भाजपा नेतृत्व ने अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ा कदम उठाया।

भाजपा के इस निर्णय से स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि पार्टी अनुशासनहीनता और बगावत बर्दाश्त नहीं करेगी। इससे पहले भी कई मौकों पर भाजपा नेतृत्व ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त नेताओं पर कार्रवाई की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में चर्चा, राजनीतिक हलचल तेज

नूतन सिंह ठाकुर के निष्कासन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर निगम क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के इस फैसले को अनुशासन बनाए रखने की सख्त नीति के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले चुनावों में संगठन की एकता बरकरार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!