Breaking

कोरबा: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के कोरबा जिला अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शशिकांत डिक्सेना (निक्की) को सर्वसम्मति से नया जिलाध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव पंचवटी विश्रामगृह सभागार में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश महासचिव एवं पर्यवेक्षक विश्वदीपक राय की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के आदेशानुसार संपन्न हुआ। जिलेभर से आए पत्रकारों की मौजूदगी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

महापौर ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारों में उत्साह

जिलाध्यक्ष के निर्वाचन के तुरंत बाद कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत कार्यक्रम स्थल पहुंचीं और नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी। इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया से जुड़े सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन की मजबूती की उम्मीद जताई। मंच संचालन आलोक पांडेय ने किया।

कोरबा का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिले का सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक के पत्रकार सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। यह संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों की लड़ाई और मीडिया की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए कार्य करता है।

जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना (निक्की) ने पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा पत्रकारों के हक और सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। उन्होंने जल्द ही नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की, जिससे संगठन अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सके।

इस महत्वपूर्ण चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह में पत्रकारिता जगत से जुड़े कई वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश तिवारी, संभाग उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभाग मंत्री अमरीक सिंह रिंकू, जिला महासचिव साजी थॉमस, जिला मंत्री निशान झा, कोरबा शहर अध्यक्ष समीर गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष ओम गबल (कुसमुंडा), राजू खत्री (करतला), जफर खान (पोड़ीडीह उपरोड़ा), रितेश जायसवाल (पाली), महेंद्र सिंह (बाकी), संतोष गुप्ता (दर्री), राजाराम राठौर (हरदीबाजार) सहित कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार शामिल रहे।इस मौके पर सभी ने शशिकांत डिक्सेना के नेतृत्व में संगठन के और अधिक सशक्त होने की उम्मीद जताई और पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!