कटघोरा: नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह के बाद बाहर निकलते समय कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल और कटघोरा के कांग्रेस नेता शेख इश्तियाक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है।सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा प्रत्याशी से लेनदेन की बात खुलकर सामने आई। साथ ही, कटघोरा नगर पालिका चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने की साजिश की चर्चाएं जोरों पर हैं।गौरतलब है कि जिला पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पालिका में भाजपा का बहुमत है, जिससे कांग्रेस की स्थिति कमजोर होती दिख रही है। ऐसे में पार्टी के अंदरूनी मतभेद और इस तरह की चर्चाओं ने सियासी सरगर्मियों को और बढ़ा दिया है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस विवाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष और गहरा सकता है, जिसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कटघोरा में शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोंक, सियासी हलचल तेज,वीडियो वायरल।

ByShaji Thomas
Mar 6, 2025