कोरबा: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल (पंजाब), पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार और अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर प्रगति नगर व्यवसायिक परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पोषक महंत और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री रजनीश तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महंत और तिवारी ने अपने संयुक्त संबोधन में अर्जुन सिंह को दलितों का मसीहा, कांग्रेस पार्टी के पितृ पुरुष और मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विकास के महानायक के रूप में स्मरण किया।
सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि अर्जुन सिंह ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान और क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में विनोद कुमार बरेठ, अब्दुल रहमान, मदन अग्रवाल, राजेश यादव, अरविंद सिंह, करम सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर चुनेश महंत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मनोज कंवर ने किया।