शाजी थामस
दीपका। दीपका नगर पालिका परिषद में 2 मार्च को शाम चार बजे नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर के लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा के कई दिग्गज नेताओं की उपस्थिति रहेगी, जिससे इस कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया है। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष और पार्षदों द्वारा नगर विकास के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया जाएगा।
कोरबा नगर निगम में 3 मार्च को होगा शपथ ग्रहण
महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षद लेंगे शपथ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति संभावित
कोरबा। कोरबा नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 3 मार्च को घंटाघर में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी संभावित है, जिससे इस कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ेगी।
इस समारोह में नगर निगम के विकास कार्यों की दिशा तय करने वाले महापौर और पार्षदों को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही नए जनप्रतिनिधि अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे और कोरबा के विकास को नई दिशा देने का संकल्प लेंगे।
दोनों नगर पालिकाओं में शपथ ग्रहण समारोहों के लिए स्थानीय जनता में उत्साह देखा जा रहा है। नगर विकास और जनहित के कार्यों को लेकर लोगों में नई उम्मीदें जागृत हुई हैं।