Breaking
Oplus_131072

शाजी थामस

दीपका: नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दीपका नगर पालिका में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा के राजेंद्र राजपूत को नगर पालिका अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है। अब उपाध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चूंकि नगर पालिका में भाजपा पार्षदों की संख्या अधिक है, ऐसे में उपाध्यक्ष पद भी भाजपा के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है।

पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल की बात करें तो भाजपा के अधिक पार्षद होने के बावजूद उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के पास चला गया था, लेकिन इस बार समीकरण बदल चुके हैं। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा तय माना जा रहा है।

उपाध्यक्ष पद के लिए संभावित दावेदारों में वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अरुणीश तिवारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वे लगातार पांच पंचवर्षीय से नगर पालिका में पार्षद की सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनकी दावेदारी को मजबूती मिल रही है। हालांकि, इस बार महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की भी चर्चा है, जिससे ज्योति तिवारी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। जो कि सर्वाधिक मतों से विजई हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि नगर पालिका अध्यक्ष का पद सामान्य वर्ग के खाते में जाने के कारण ओबीसी फैक्टर भी उपाध्यक्ष चुनाव में अहम भूमिका निभा सकता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दीपका नगर पालिका का अगला उपाध्यक्ष कौन बनता है। राजनीतिक समीकरण और पार्षदों की सहमति आने वाले दिनों में इस पर अंतिम फैसला तय करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!