Breaking

दीपका नगर पालिका परिषद चुनाव में वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा प्रत्याशी सुजीत सिंह ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष गया प्रसाद चंद्रा को 125 मतों से पराजित किया।

यह जीत भाजपा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि यह वार्ड क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व खाद्य आयोग अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे के निवास क्षेत्र में आता है।

गया प्रसाद चंद्रा को हार का सामना करना पड़ा, जिससे कांग्रेस को गहरा झटका लगा है। भाजपा की इस जीत को नगर पालिका में उसकी बढ़ती पकड़ के रूप में देखा जा रहा है। समर्थकों ने इसे पार्टी की मजबूत रणनीति और संगठनात्मक शक्ति का परिणाम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!