दीपिका। नगर पालिका चुनाव में प्रचार अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, और इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला के समर्थन में उनकी पत्नी शिखा शुक्ला ने वार्ड क्रमांक 11 सहित दीपिका क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जबरदस्त जनसंपर्क किया।प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उनके साथ रहीं, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि कांग्रेस प्रत्याशी को महिला मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2025/02/1002454835.jpg)
शिखा शुक्ला ने मतदाताओं से सीधे संवाद कर अपने पति के पक्ष में मतदान करने की अपील की और पार्टी की नीतियों एवं विकास योजनाओं को जनता के सामने रखा।स्थानीय नागरिकों और महिलाओं की उत्साही भीड़ ने यह दर्शा दिया कि कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला को क्षेत्र में मजबूत जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।
चुनावी माहौल में यह प्रचार अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, और सभी प्रत्याशी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका नगर पालिका चुनाव में जनता किसे अपना समर्थन देती है और कौन विजयी होता है।