दीपका नगर पालिका में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जहां पार्टी की तेज़-तर्रार नेता और *जिला उपाध्यक्ष कुसुम सोनी* ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। वे लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय थीं और अपने मुखर स्वभाव के कारण हमेशा चर्चा में रही हैं। उनके इस कदम से कांग्रेस के महिला विंग को बड़ा नुकसान हुआ है।कुसुम सोनी ने भाजपा *चुनाव प्रभारी राकेश तिवारी* व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। माना जा रहा है कि कांग्रेस सांसद ज्योत्सना महंत के दीपका नगर पालिका दौरे के दौरान उनके चरण स्पर्श की घटना के बाद कुसुम सोनी का यह निर्णय सामने आया, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।कुसुम सोनी को दीपका की ‘सोनिया गांधी’ के नाम से भी जाना जाता था, लेकिन अब उन्होंने भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं। उनके इस कदम से आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि कांग्रेस को पुनर्गठन की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।