दीपका। नगर पालिका चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत का जनसंपर्क अभियान पूरी गति से जारी है। वार्ड-वार्ड घूमकर जनता से मिल रहे जबरदस्त समर्थन ने चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में बना दिया है। दीपका की हर गली और मोहल्ले में उनका तिलक, आरती और फूलों से स्वागत किया जा रहा है, जिससे यह साफ हो गया है कि जनता भाजपा के विकास और सुशासन के एजेंडे का समर्थन कर रही है।
भाजपा प्रत्याशी को मिल रहा अपार जनसमर्थन
नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत, पार्षद प्रत्याशी समारू कसेर, भाजपा पदाधिकारी, वार्ड प्रभारी और कार्यकर्ता लगातार घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। वे जनता से भाजपा की नीतियों, विकास योजनाओं और सुशासन की उपलब्धियों को साझा कर रहे हैं।वार्ड-1 में जोरदार स्वागत, महिलाओं-युवाओं ने किया समर्थनआज वार्ड क्रमांक 1 में भाजपा प्रत्याशी का व्यापक जनसंपर्क अभियान चला, जहां उन्हें अभूतपूर्व समर्थन और जनता का आशीर्वाद मिला। इस दौरान जगह-जगह तिलक, आरती और पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भाजपा की विजय के लिए संकल्प लिया और पूरा समर्थन देने का वादा किया।जनता का प्रेम और कार्यकर्ताओं का जोश हमें जीत की ओर ले जा रहा। प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा,”जनता का प्रेम और कार्यकर्ताओं का जोश यह साबित कर रहा है कि दीपका की जनता विकास, सुशासन और सेवा भाव के साथ भाजपा के साथ खड़ी है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित है।उन्होंने कहा की कि भाजपा को समर्थन देकर दीपका के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।