Breaking

शाजी थामस

दीपका गेवरा/ दीपका नगर पालिका चुनाव अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, और भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं और भाजपा के समर्थन में माहौल बना रहे हैं।

6 फरवरी गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत ने चुनाव प्रचार की शुरुआत पार्टी कार्यालय से की। वे वार्ड क्रमांक 05 की प्रत्याशी ज्योति तिवारी और वार्ड क्रमांक 06 की प्रत्याशी सुनीता जायसवाल के साथ क्षेत्रीय जनता से मिले और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और वार्ड प्रभारियों की टीम ने जनता को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और पार्टी की नीतियों का समर्थन करने का आग्रह किया।प्रचार अभियान के दौरान वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशियों का आरती, पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रीफल भेंट कर समर्थन जताया गया।

इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा, “जनता का मन भाजपा के साथ है और दीपका नगर पालिका में भाजपा की जीत सुनिश्चित है।” उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी बहुमत से विजयी होगी।

इस अवसर पर भाजपा संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और वार्ड वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!