![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2025/01/1002294243-3-619x1024.jpg)
शाजी थामस
गेवरा दीपका/ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह राजपूत के चुनाव प्रचार को उनकी धर्मपत्नी सविता सिंह राजपूत ने नई ऊर्जा दी है। उन्होंने महिला विंग के साथ वार्डों में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है, जहां उन्हें महिलाओं सहित स्थानीय मतदाताओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।सविता सिंह राजपूत आत्मविश्वास के साथ मतदाताओं तक पहुंच रही हैं और भाजपा की नीतियों एवं विकास योजनाओं को साझा कर रही हैं। उनके संवाद और भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान का आश्वासन दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि “जब एक महिला दूसरी महिला से समर्थन और वोट की अपील करती है, तो इसका पूरा परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इस जनसंपर्क अभियान में पार्षद प्रत्याशी सुमन लता गिलहरे, सारिका यादव, प्रीत कौर, अन्नू साहू, रिंकी राजपूत, सरिता सिंह, सपना सिंह, अंजू राजवाड़े सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और नेता—दीपक गिलहरे, राधेश्याम सिंह, राजू सिंह राजपूत, गजेंद्र सिंह राजपूत, प्रशांत मिश्रा, सुमित आदि उपस्थित रहे।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से भाजपा का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है।