शाजी थॉमस
दीपका: नगर पालिका चुनाव में इस बार वार्ड नंबर 2 ज्योति नगर सबसे चर्चित और सबसे बड़ा वार्ड होने के साथ-साथ चुनावी दृष्टि से भी सबसे महत्वपूर्ण बन गया है। यह वार्ड वर्षों से कांग्रेस का गढ़ रहा है, जहां पिछले 15 वर्षों से भाजपा कोई जीत दर्ज नहीं कर पाई है।
इस बार भी यहां का चुनावी मुकाबला बेहद रोचक और प्रतिष्ठापूर्ण हो गया है।
वार्ड नंबर 2 से सबसे पहले भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा पार्षद निर्वाचित हुए थे, लेकिन इसके बाद से कांग्रेस का दबदबा कायम रहा।लक्ष्मण यादव कांग्रेस से पार्षद बने और भाजपा को बाहर कर दिया।
इसके बाद कांग्रेस के कद्दावर नेता दिलीप सिंह पार्षद बने और उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ बनाई।अगले पंचवर्षीय में कांग्रेस की संतोषी दीवान ने जीत दर्ज कर वार्ड का नेतृत्व किया और नगर पालिका अध्यक्ष पद तक पहुंचीं।
यह वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा का निवास स्थान है।वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान भी इसी वार्ड से आती हैं, जो कांग्रेस से थी और वर्तमान में भाजपा से हैं पिछले 15 वर्षों से भाजपा को यहां से कोई जीत नहीं मिली है, जिससे यह वार्ड भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।
कांग्रेस के मजबूत पकड़ वाले इस वार्ड में भाजपा इस बार अपनी पुरानी पकड़ वापस पाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।दीपका नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 2 पर सभी की निगाहें टिकी हैं। भाजपा अपनी पुरानी हार का बदला लेने और कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस भी इस वार्ड में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए पूरी रणनीति के साथ मैदान में डटी है।
आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा यहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पा सकेगी या कांग्रेस एक बार फिर से अपना वर्चस्व कायम रखेगी?