शाजी थामस
दीपका/नगर पालिका दीपका में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 5 से भारतीय जनता पार्टी भाजपा की पार्षद प्रत्याशी ज्योति तिवारी ने अपने चुनावी कार्यालय का भव्य शुभारंभ किया।
![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2025/02/1002409372-1024x459.jpg)
कार्यक्रम में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। शुभारंभ के अवसर पर वार्ड के बड़े बुजुर्गों के हाथों फीता कटवाया गया, जिससे कार्यक्रम को एक पारिवारिक और सम्मानजनक माहौल मिला।इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और समर्थन देने का आश्वासन दिया।
ज्योति तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है, तो वे वार्ड के विकास और जनता की भलाई के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने स्वच्छता, सड़क, पानी और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया।
इस दौरान दीपका मंडल के अध्यक्ष श्री राजू प्रजापति, दीपका मंडल उपाध्यक्ष श्री धरम तिवारी, पूर्व पार्षद रोहित जायसवाल , अमित यादव , वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद प्रत्याशी श्रीमती सुनीता रोहित जायसवाल ,साकेत मित्तल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विकास सिन्हा और उस वार्ड के वरिष्ठ नागरिक,मतदाता, नारी शक्ति एवं युवा शक्ति उपस्थित रहे
जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे दीपका नगर पालिका क्षेत्र में चुनावी हलचल बढ़ती जा रही है। भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दल भी अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर रहे हैं।
![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2025/02/1002409423-1024x459.jpg)