दीपका। प्रदेश में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है और प्रचार अभियान पूरी गति पकड़ चुका है। इसी कड़ी में नगर पालिका दीपका से कांग्रेस प्रत्याशी विशाल शुक्ला ने भी अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रजनीश तिवारी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 1 और 18 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रदेश महासचिव रजनीश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा, “दीपका की जनता कांग्रेस के साथ है और इस नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। विशाल शुक्ला को मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है क्योंकि वह एक अनुभवी और सक्रिय जनसेवक हैं।

इस जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं की भी भागीदारी रही। मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित कर कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अब देखना होगा कि दीपका नगरपालिका के प्रथम नागरिक का स्थान किसे हासिल होता है।