शाजी थामस
दीपिका। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राजपूत ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वे प्रगति नगर कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने पार्षद प्रत्याशी अरुणीश तिवारी के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की।इस दौरान राजेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है जिससे क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है।उन्होंने कहा जनता का आशीर्वाद मिलता है तो वे दीपिका नगर पालिका क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने जल, सड़क, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया।प्रचार अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग उनके समर्थन में सामने आए और उन्हें विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।