Breaking

शाजी थामस

दीपिका। नगर पालिका दीपिका में भाजपा के खाते में पहला वार्ड जुड़ गया है। वार्ड क्रमांक 8 से आलोक पारिडा निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। भाजपा इसे बड़ी जीत के रूप में देख रही है और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

वार्ड में भाजपा को कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं मिला, जिससे आलोक पारिडा को बिना किसी चुनौती के पार्षद पद मिल गया। कांग्रेस इस वार्ड से न तो प्रत्याशी खड़ा कर सकी और न ही उसे कोई मजबूत समर्थक मिला। ऐसे में यह सीट भाजपा के खाते में बिना किसी संघर्ष के चली गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आलोक पारिडा की जीत का जश्न मनाते हुए मिठाइयाँ बाँटी और इसे पार्टी की लोकप्रियता का प्रमाण बताया। वहीं, पार्षद निर्विरोध चुने जाने के बाद क्षेत्र में अलग-अलग राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ भी सामने आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!