
दीपका। नगर पालिका दीपका के वार्ड नंबर 9 से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पार्षद अंकित अग्रवाल ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सुजीत सिंह के समर्थन की घोषणा की और इसे दीपका नगर के विकास के लिए सही निर्णय बताया।
अंकित अग्रवाल ने कहा भाजपा प्रत्याशी सुजीत सिंह एक सरल, मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र का विकास सुनिश्चित होगा। मैं उन्हें पूर्ण समर्थन देता हूं और मुझे विश्वास है कि उनकी जीत निश्चित है।अंकित अग्रवाल के समर्थन से वार्ड नंबर 9 में भाजपा को बड़ी मजबूती मिली है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे सुजीत सिंह की जीत की संभावनाएं और बढ़ गई हैं।इस समर्थन के बाद भाजपा खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे पार्टी की रणनीतिक जीत बताया।