कोरबा। नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा संगठन ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। दीपका नगर पालिका क्षेत्र से भाजपा ने राजेन्द राजपूत पर भरोसा जताया है।
पूर्व में पार्षद रह चुके हैं, भाजपा के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और मिलनसार व्यवहार के कारण पार्टी ने उन्हें दीपका नगर पालिका चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है।