![](https://koyalanchal.in/wp-content/uploads/2025/01/1002294243-3-619x1024.jpg)
शाजी थामस
दीपिका। नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन दीपका नगर पालिका क्षेत्र में प्रशासन द्वारा तीन नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 से पार्षद पद के लिए कमलेश जायसवाल ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं वार्ड क्रमांक 5 से रेखा देवी सिंह और कमला जायसवाल ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र लिए।
प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। आगामी दिनों में नामांकन प्रक्रिया में और अधिक भागीदारी की उम्मीद है।
चुनाव को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी बढ़ने लगी है और उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड में प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। नगरवासियों को अपने प्रतिनिधि चुनने के लिए आगामी चुनाव का बेसब्री से इंतजार है।